फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लालकुआं में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी, घर में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव

Thu, 06 Aug 2026 11:46 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, लालकुआं

सार

मोटाहल्दू क्षेत्र की जयपुर बीसा ग्रामसभा के गंगारामपुर गांव में बृहस्पतिवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में पंखे के कुंडे से महिला का शव लटका मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालकुआं शहर के मोटाहल्दू क्षेत्र की जयपुर बीसा ग्रामसभा के गंगारामपुर गांव में बृहस्पतिवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में पंखे के कुंडे से महिला का शव लटका मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

विजय पलड़िया पत्नी रूपा पलड़िया (25) व दो बच्चों के साथ जयपुर बीसा में किराये के मकान रहते हैं। घटना के समय सात वर्षीय पुत्र और पांच वर्षीय पुत्री स्कूल गई थी जबकि पति आरओ के मरम्मत के कार्य से घर से बाहर थे। घर लौटने पर घटना की जानकारी मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


सीओ विमल कुमार और कोतवाल बृजमोहन राणा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विशेषज्ञ उपनिरीक्षक त्रिवेणी जोशी के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ विमल कुमार का कहना है कि प्रथदृष्टया मौत के कारणों के संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें