फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष का शव फंदे से लटका मिला, इकलौती संतान की मौत से सदमे में डूबे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। एनएसयूआई नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव फर्त्याल ने संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार रात आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम छोई निवासी गौरव फर्त्याल (24) पुत्र यशवंत फर्त्याल पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में वर्ष 2016 में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे थे। गौरव ने बृहस्पतिवार रात दो बजे अपने घर में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। घटना का पता चलते ही परिजनों में खलबली मच गई। परिजन उसे तुरंत रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गौरव छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एनएसयूआई में काफी सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। इसी कारण यह कदम उठाया। इकलौते बेटे की मौत से घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि ग्राम छोई निवासी गौरव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें