फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन दिन से लापता युवक का शव सिंचाई नहर में मिला

Sun, 14 Sep 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तीन दिन से लापता एक युवक का शव सिंचाई नहर में मिला है। आजम अल्वी (29) पुत्र बब्बू अल्वी, मूल निवासी पूछड़ी, हाल निवासी मोतीपुर नेगी पीरूमदारा, 11 सितंबर की रात से लापता था।
विज्ञापन

परिजन असलम शाह ने बताया कि आजम घर से कुछ दूरी एक दुकान पर सामान लेने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक जब वापस नहीं आया तो परिजनों उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह उन्हें सूचना मिली थी आजम अल्वी का शव हाथीडंगर के समीप सिंचाई नहर में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें