फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवती का शव झाड़ियों में फेंका

Sat, 04 Apr 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को भीमताल-रानीबाग रोड में क्वैराली गांव के पास झाड़ियों से एक और युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। युवती के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटा गया है। आशंका है कि वारदात करने के बाद शव को यहां झाड़ियों में फेंका गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे अनुसूचित बहुल तोक क्वैराली की कुछ महिलाएं भीमताल-रानीबाग रोड के पास घास काटने पहुंची हुई थी, तभी उन्हें सड़क से लगे पैराफिट के पास झाड़ियों में 24-25 साल की युवती का शव नजर आया। महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत, उपनिरीक्षक मनोहर सिंह पांगती और उपनिरीक्षक रेवती पंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने झाड़ियों में औंधे मुंह पड़े युवती के शव को बाहर निकाला। शव का अधिकांश हिस्सा काला पड़ चुका था और एक हिस्सा सड़ने के कारण उसमें कीड़े पड़ चुके थे। अनुमान है कि शव करीब आठ-दस दिन पुराना होगा। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्ट्या पता चला है कि हत्यारों ने युवती के दुपट्टे से ही उसका गला दबाया है। उसकी जीभ मुंह से बाहर निकली हुई है। युवती ने हरे रंग का सूट पहना हुआ है।
विज्ञापन


बाद में एएसपी यशवंत सिंह और सीओ बचन सिंह राणा भी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का भी मानना है कि युवती की हत्या किसी और स्थान पर की गई होगी और शव यहां लाकर फेंक दिया गया होगा। थानाध्यक्ष नित्यानंद पंत ने बताया कि आसपास के थानों और चौकियों से पता कराया जा रहा है कि कहीं कोई युवती संबंधित क्षेत्र से लापता तो नहीं है। खबर लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें