फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बाघ एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में मिला पोस्ट ऑफिस कर्मी का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस के दिव्यांग कोच में बुधवार को शास्त्री नगर बरेली निवासी पोस्ट ऑफिस कर्मी भानु प्रताप (37) का शव पड़ा मिला। युवक की जेब से मोबाइल, आधार कार्ड के अलावा सल्फास की शीशी भी मिली है। पुलिस के मुताबिक मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन


जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि बुधवार को बाघ एक्सप्रेस, काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 9:28 बजे पहुंची। ट्रेन की रूटीन चेकिंग के दौरान जब रेलवे स्टाफ दिव्यांग कोच में पहुंचा तो मौके पर एक व्यक्ति अचेत पड़ा था। मौके पर पुलिस के साथ ही डॉक्टर भी पहुंचे। जांच में युवक मृत पाया गया। युवक के मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई। परिजनों ने बताया कि करीब पांच साल पहले भानु प्रताप सड़क हादसे में घायल हो गए थे। इस कारण उनका एक पैर काटना पड़ गया था। पिछले कुछ दिनों से इसे लेकर वह मानसिक तनाव में थे और काम पर नहीं जा रहे थे। इससे पहले भी वह ट्रेन में बैठकर कहीं भी निकल जाते थे। भानु प्रताप बरेली के पोस्ट आफिस में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें