फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीलीभीत में लटका मिला नवविवाहिता का शव

Wed, 06 Aug 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। क्षेत्र की एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल ग्राम गोठिया जहानाबाद पीलीभीत में घर पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोग बिना कार्यवाही किए शव को घर लाने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कर्ठरा निवासी शहनूर (24) का विवाह ढाई साल पहले जहानाबाद, पीलीभीत में हुआ था। रविवार रात को महिला अपने ससुराल स्थित घर पर फंदे से लटकी मिली थी। सूचना पर कर्ठरा गांव से मायके पक्ष के लोग पीलीभीत पहुंच गए और शव को कर्ठरा ले आए थे। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में लग गए। इस दौरान किसी ने घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका का शव कब्जे में ले लिया। तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी के समक्ष पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। जहानाबाद पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। चूंकि घटनास्थल पीलीभीत का है तो कार्रवाई वहीं होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें