फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: खाई में मिला बिंदुखत्ता निवासी लिपिक का शव, जहर खाकर जान देने की आशंका

Wed, 14 Jan 2026 10:27 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर पोस्ट ऑफिस के लिपिक प्रवीण आर्य का शव मंगलवार को हैड़ाखान में खाई से बरामद हुआ।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में रुद्रपुर पोस्टऑफिस के लिपिक बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी प्रवीण आर्य (23) पुत्र चंद्र बल्लभ आर्य का शव मंगलवार को हैड़ाखान में खाई से बरामद हुआ। सोमवार देर रात से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। मौके पर सल्फास के चार पैकेट मिले हैं जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।प्रवीण बीती 25 दिसंबर से कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी अपनी बड़ी बहन गीता आर्य के घर पर रह रहा था।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर वह बाइक से मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने की बात कहकर निकला। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन जब उसने कॉल नहीं उठाई तो सब चिंतित हो गए। इस पर जीजा उमेश आर्य ने काठगोदाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।पुलिस को प्रवीण के मोबाइल की लोकेशन हैड़ाखान क्षेत्र में मिली। सोमवार देर रात तक तलाश करने पर वहां स्थित पार्किंग से उसकी बाइक बरामद हुई।

मंगलवार सुबह सर्च अभियान चलाने पर पुलिस को प्रवीण का शव हैड़ाखान बाजार से नीचे गधेरे से बरामद हुआ। उसके मुंह से झाग निकला था। मौके से सल्फास के चार पैकेट और शीतल पेय की बोतल मिली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें