फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बोर्ड ने सुधार परीक्षा के जारी किए प्रवेश पत्र

Fri, 10 Jul 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 22 जुलाई से होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को बोर्ड के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा साल 2026 प्रथम और परीक्षाफल सुधार परीक्षा साल 2025 तृतीय में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 97 परीक्षा केंद्रों पर 22 जुलाई से 29 जुलाई तक परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें