फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड मुख्यालय में शुरू हुई कार्यशाला

Wed, 29 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में दो दिवसीय चरणबद्ध मूल्यांकन पर आधारित दक्षता संवर्द्धन कार्यशाला मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले दिन विषयवार मूल्यांकन पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने किया। संयुक्त सचिव बीएमएस रावत ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

शोध अधिकारी मनोज कुमार पाठक ने गणित, महेंद्र सिंह मेहरा ने हिंदी, मीनाक्षी नेगी ने संस्कृत, हिमाचल वर्मा ने अंग्रेजी, आनंद सिंह बिष्ट ने सामाजिक विषय, प्रेमलता ने गृह विज्ञान और मनमोहन सिंह रावत ने विज्ञान विषय में मूल्यांकन के बारे में व्याख्यान दिये।

संयुक्त सचिव एनसी पाठक ने मूल्यांकन की जरूरत और प्रश्नपत्र बनाने की जानकारी दी। नंदन सिंह बिष्ट ने मूल्यांकन प्रक्रिया संबंधी त्रुटियां, परिषदीय एवं जनपदीय अधिकारी ने विषयवार मूल्यांकन पर आधारित चर्चा, प्रभारी सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने समूह चर्चा का निष्कर्ष संबोधन दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें