फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भीमताल में निर्माणाधीन होटल के नक्शे की होगी जांच

Thu, 03 Sep 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल बाईपास पर मंगलवार को पहाड़ी से भारी मलबा सड़क तक आने और मलबे के चलते कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा और सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि जून स्टेट की जिस पहाड़ी से मलबा आया वहां पर एक बड़ा होटल बनाया जा रहा है। कहा कि होटल संचालक ने मिट्टी के ढेर लगा रखे हैं जो कि बारिश में बहकर आ रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने इतनी बड़ा होटल बन गया लेकिन विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है। जबकि स्थानीय लोग एक कमरे का मकान बनाए तो प्राधिकरण उसे बंद करा रहा है। मंत्री ने इस पर प्राधिकरण के अधिकारियों और तहसीलदार से होटल के मानकों को तय करते हुए जांच करने के लिए कहा। सीडीओ ने अधिकारियों से होटल अनुमति के नक्शों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें