फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप पीड़ितों की मदद को किया रक्तदान

Thu, 30 Apr 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में घायलों के इलाज के लिए जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग ने बीडी पांडे जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया, वहीं स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने मल्लीताल बाजार में भ्रमण कर लोगों से धनराशि जुटाई।
विज्ञापन


बीडी पांडे जिला अस्पताल के रक्तकोष में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी मंडलीय स्वास्थ्य निदेशक डा. एलएम उप्रेती के नेतृत्व में लगे शिविर में छह लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डा.राजेश साह, वीके शुक्ल, सरिता नाथ, कुंदन सिंह नेगी, पूरन जोशी आदि ने सहयोग दिया।

शिविर बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। इधर, आरएसएस के नगर कार्यवाह पूरन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कामेश्वर प्रसाद काला, दरबान सिंह गैड़ा, गोविंद राठौर, लोकपाल, जतिन आदि चीना बाबा मंदिर से लेकर इंद्रा मार्केट, बड़ा बाजार, जय लाल साह बाजार, गोलघर समेत अन्य बाजारों से भूंकप पीड़ितों को सहायता राशि जुटाई।
विज्ञापन


ज्योलीकोट (नैनीताल)। नेपाल भूकंप पीडितों की सहायता के लिए सरस्वती विहार दुर्गापुर के शिक्षकों, छात्रों और स्वयंसेवकों ने लगभग पांच हजार रुपए की धनराशि जमा की। जिला बौद्धिक प्रमुख कलीराम भट्ट के साथ डा. माधव प्रसाद त्रिपाठी, पवन जोशी, अभिषेक सिंह, अतुल नेगी, दीपक, निशांत, उदय चंद्र, सेनथिल, नवल नितिन समेत वरिष्ठ स्वयं सेवक चंद्र मोहन साह आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन


फोटो सहित 29एनटीएल 11पी व 12पी से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें