बजरंग दल के ब्लॉक संयोजक राजीव शर्मा को बिना नोटिस जिलाबदर करने से भाजपाइयों में रोष है। उन्होंने तहसीलदार में मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जिलाबदर की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में भाजपाइयों ने कहा कि चार दिन पूूर्व डीएम दीपक रावत ने राजीव शर्मा को छह माह के लिए जिलाबदर कर दिया। जबकि राजीव शर्मा के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप एक वर्ष पहले लगा था। इसकी विवेचना कोर्ट में चल रही है।
उन्होंने कहा कि फेसबुक पर टिप्पणी का आरोप दूसरे पक्ष के व्यक्ति पर भी था, इसकी वजह से रामनगर में आपसी सौहार्द बिगड़ा। लेकिन पुलिस प्रशासन ने एक व्यक्ति को दोषी ठहराया। भाजपाइयों ने राजीव शर्मा को जिलाबदर करने को राजनीति से प्रेरित बताया।
उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। इस मौके पर राकेश नैनवाल, गोविंद मनराल, कमल किशोर, कमला रावत, मान सिंह रावत, नरेंद्र सिंह बिष्ट, त्रिभुवन खाती, आशा करगेती, मनमोहन सिंह बिष्ट, वीरेंद्र नौटियाल, ममता गोस्वामी, प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।