फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहे युवक की बाइक ट्रक से टकराई, जान गई

Sat, 28 Jun 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। बेटी को खटीमा के स्कूल छोड़कर आ रहे गदरपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति की बाइक ट्रक से टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक पर बैठी छोटी बेटी बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटनास्थल यूपी क्षेत्र होने के कारण बहेड़ी थाने की सिरसा चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।
ग्राम दलीपनगर निवासी मदन सिंह (32) चक्की का कारोबार करता है। उसकी बड़ी बेटी महक खटीमा के आवासीय स्कूल में पड़ती है। शुक्रवार को मदन अपनी पुत्री महक को स्कूल छोड़ने के लिए अपनी बाइक से निकला था। छोटी बेटी माही भी बाइक पर बैठ गई। मदन महक को छोड़कर माही के साथ खटीमा लौट रहा था। उत्तमनगर में बने एक कट के पास उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि माही बुरी तरह घायल हो गई। सूचना पर कोतवाली बहेड़ी की सिरसा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज उपाध्याय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें