भीमताल (नैनीताल)। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शिवालिक हाउस ने विंध्या हाउस को 24-21 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस ने 10-6 के अंतर से विंध्या हाउस को हराकर प्रतियोगिता जीती। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। बालक वर्ग में शिवालिक हाउस के कार्तिक रावत और बालिका वर्ग में नीलगिरी हाउस की याचना सनवाल को बेस्ट प्लेयर के रूप में सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक एसएस नेगी ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की। इस दौरान बास्केटबॉल कोच पूनम परिहार, मनोज आर्या, एसएस बिष्ट, अहिन पांडे आदि मौजूद रहे।