फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: कुमाऊं आयुक्त के निरीक्षण के बाद प्राधिकरण की टीम ने खुर्पाताल झील के आसपास से अतिक्रमण हटाया

Fri, 03 Apr 2026 11:14 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

खुर्पाताल झील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करती प्राधिकरण की टीम। - फोटो : स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के समीप खुर्पाताल झील के आसपास सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया। कुछ निर्माण कार्यों को मजदूरों की मदद से तो कुछ को क्रेन की मदद से ढहाया गया। कुछ दिन पहले ही आयुक्त दीपक रावत ने खुर्पाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें खुर्पाताल झील किनारे सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण मिला था। कई बाहरी लोगों ने झील के आसपास पक्के निर्माण कर जमीन घेर ली थी।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे रावत ने प्राधिकरण के अधिकारियों को सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम मजदूरों के अलावा क्रेन लेकर मौके पर पहुंची।टीम ने एक एक कर चार लोगों की ओर से किए गए छोटे-बड़े सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए। प्राधिकरण सचिव विजय नाथ शुक्ला ने कहा कि भविष्य में किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें