फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नो एंट्री के बोर्ड को मुंह चिढ़ा रहा तेज रफ्तार डंपरों का दुस्साहस

Fri, 12 Dec 2025 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
पुलिस ने लगाया है देवल चौड़ चौराहे पर बोर्ड फिर भी धड़ल्ले से दौड़ रहे 15-20 साल पुराने डंपर। अ
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर के भीतर डंपरों का प्रवेश रोकने में पुलिस फेल साबित हो रही है। देवलचौड़ चौराहे पर पुलिस ने नो इंट्री का बोर्ड तो लगा दिया लेकिन यह डंपर चालकाें का दुस्साहस इसे भी मुंह चिढ़ा रहा है।
विज्ञापन


यहां तैनात कर्मियों के सामने ही डंपर के साथ ही अन्य भारी वाहनों का प्रवेश जारी है। इनमें से कई डंपर बेहद खराब स्थिति में हैं जिनकी हिलती बॉडी के कारण हर वक्त अनहोनी की आशंका बनी रहती है। टीपीनगर से एसटीएच तक तो नो इंट्री का पालन दिन में हो रहा है लेकिन भारी वाहन देवलचौड़ चौराहे से शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। देवलचौड़ चौराहे से आनंदा एकेडमी होकर इन भारी वाहनों का धानमिल रोड और पीलीकोठी तक बेरोकटोक आवागमन जारी है। यह मार्ग मोहल्लों के बीच से जाता है। कई स्कूल भी इसी रास्ते पर हैं। बृहस्पतिवार को यहां दो पुराने डंपर रफ्तार भरते दिखे। इनकी बॉडी हिल रही थी। गनीमत थी कि इसमें लोडिंग नहीं थी।
विज्ञापन

पुलिस ने लगाया है देवल चौड़ चौराहे पर बोर्ड फिर भी धड़ल्ले से दौड़ रहे 15-20 साल पुराने डंपर। अ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें