नैनीताल। राम सेवक सभा की ओर से श्रावण मास के मंगलवार को सभा भवन में सुंदरकांड का पाठ किया गया। गणेश पूजन के बाद राम दरबार तथा हनुमान का विशेष पूजन कर सुंदरकांड पाठ किया गया। दर्जनों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुए सुंदरकांड पाठ के बाद हनुमान चालीसा व भजन कीर्तन भी हुआ। कैलाश जोशी एवं राहुल जोशी ने संगीत में सहयोग किया। श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद बांटा गया। अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि सभा की ओर से तीन अगस्त को तीन बजे से नंदा देवी महोत्सव 2025 की सफलता के लिए सभी संगठनों, समाज सेवियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की जाएगी। सुंदरकांड पाठ में तारा बोरा, प्रेमा साह, अतुल साह, केदार सिंह राठौर, प्रेमा साह, रेखा साह, सुमन साह, मुन्नी भट्ट, दीपा जोशी, हीरा रावत आदि रहे।