फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: यूपी के समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया पौधरोपण

Wed, 30 Jul 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्तेश्वर (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत गहना में मंगलवार को आदर्श वन विकास एवं संरक्षण परियोजना का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने किया। मंत्री ने पत्नी ज्योत्सना के साथ ''''एक पेड़ मां के नाम'''' अभियान के तहत बाज और काफल की पौध लगाई। फ्रैंड्स संस्था की ओर से भूमि संरक्षण वन विभाग और वन पंचायत गहना के सहयोग से पौधारोपण अभियान चलाया गया। राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि आदर्श वन विकास की यह परियोजना बहुत महत्वपूर्ण है। मंत्री ने कहा कि वह अपने हाथों से लगाए पौधों के संरक्षण के लिए आते रहेंगे। फ्रैंड्स संस्था के सचिव शरद तिवारी ने कहा कि संस्था की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम किए जा रहे हैं। भूमि संरक्षण के डीएफओ हेम चंद्र गहतोड़ी ने कहा कि फ्रेंड्स संस्था और ग्रामीणों के सहयोग से यह परियोजना सफल होगी। ईस्टर्न मिशिगन यूनिवर्सिटी यूएसए की प्रो. शीरी विवेक, प्रो. विवेक दलेला ने भी पौध लगाई। इस दौरान अर्जुन, अमन, रोहित नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें