लालकुआं। बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा माता महालक्ष्मी मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विशेष अनुष्ठानों के साथ धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगा। मंदिर का यह उत्सव ब्रह्मलीन संत स्वामी बालकृष्ण यति महाराज की परिकल्पना से स्थापित इस धाम के स्थापना दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। समापन दिवस पर सुबह 10 बजे लक्ष्मी पूजन और महालक्ष्मी जी का महाअभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति ने कहा कि सनातन धर्म में सत्य व धर्म की रक्षा के लिए ब्रह्मलीन बालकृष्ण यति महाराज का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।