फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग

Thu, 30 Apr 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। वन अधिकार संगठन ने बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग पर मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों को 4 से 6 मई के कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। आमंत्रण तहसीलदार के माध्यम से भेजा गया है। संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट ने बताया कि बिंदुखत्ता के निवासी राजस्व ग्राम बनने के पात्र हैं। इसकी अधिसूचना अब तक जारी नहीं हो सकी है। शासन ने पत्रावली यह कहते हुए वापस की थी कि निर्णय का अधिकार डीएलसी को है। इसके बाद डीएम ने दावों के पुनः परीक्षण के आदेश दिए जिससे प्रकरण दोबारा डीएलसी में अटक गया है। इस अवसर पर सचिव एडवोकेट बलवंत बिष्ट, एडवोकेट भगवान सिंह माजिला, हेमंत जोशी, कैलाश चंद्र, खड़क सिंह बाफिला आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें