हल्द्वानी। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के जूते और बैग की राशि विभाग को शासन से राशि हस्तांतरित की गई है। छात्र-छात्राओं के खाते में यह राशि जल्द डीबीटी की जाएगी।
डीईओ एचबी चंद ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए जूता और बैग की राशि प्राप्त हो गई है। कक्षा एक आठ तक के लगभग 49 हजार छात्र-छात्राओं के लिए एक करोड़ 93 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। बीईओ के माध्यम से जल्द राशि छात्रों को डीबीटी के माध्यम से मिल जाएगी।
सरकारी विद्यालयों में पूरा हुआ किताबों का वितरण
सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क किताबों का वितरण लगभग पूरा हो गया है। इस बार कक्षा एक से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए करीब साढ़े नौ लाख किताबों की डिमांड की गई थी। जुलाई में स्कूल खुलने के बाद तेजी से किताबों का वितरण किया गया। कुछ किताबें अप्रैल और मई में भी बांटी गईं। जून के गर्मियों के अवकाश के कारण पुस्तकें नहीं बांट पाईं। सीईओ जीआर जायसवाल ने बताया कि कक्षा एक से 12 वीं तक के लगभग सभी कक्षाओं में किताबों का वितरण कार्य हो गया है। संवाद