फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शराब के नशे में हुआ था विवाद, गुस्से में दीपक को दिया गया खाई में धक्का

Thu, 30 Apr 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल थाना क्षेत्र में दर्ज दीपक उपाध्याय उर्फ दिनेश की गुमशुदगी के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। नशे की हालत में हुए विवाद के बाद साथी ने ही उसे खाई में धक्का दे दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को शौर्य रिसोर्ट भुजियाघाट के जनरल मैनेजर भावेश पांडे ने थाना तल्लीताल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके होटल में कार्यरत दीपक उर्फ दिनेश उपाध्याय (33) 22 अप्रैल को छुट्टी लेकर गया था लेकिन फिर नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि वह घर भी नहीं पहुंचा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
एसओ मनोज नयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से सघन सर्च अभियान चलाया। जांच में सामने आया कि घटना के दिन
विज्ञापन

दीपक ने रोहित बिष्ट, कमल बिष्ट और रोहित सिंह बिष्ट के साथ मिलकर शराब पी थी। पूछताछ उसके कमल सिंह बिष्ट ने स्वीकार किया कि नशे की हालत में दीपक उर्फ दिनेश उपाध्याय से उसका विवाद हो गया जिसके बाद गुस्से में आकर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया गया। पुलिस ने आरोपी कमल सिंह बिष्ट (23) निवासी सौड़ को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें