फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मौत की डुबकी रोकने के इंतजाम तो करे प्रशासन

Tue, 04 Aug 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राम पंचायत अलचौना और चांफी क्षेत्र में मौज-मस्ती के लिए आने वाले लोग नदी और गधेरों में जाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिला प्रशासन नहाने वालों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


रविवार को अलचौना के तोक पांडेछोड़ स्थित कल्सा नदी में नहाते समय हल्द्वानी के मुखानी निवासी आदित्य पाठक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसप्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। समाजसेवी गिरीश चंद्र आर्य ने बताया कि पांडेछोड़ में पूर्व में नदी में नहाने के दौरान तीन लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन की ओर से क्षेत्र में कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए हैं। नदी, गधेरों में नहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण गर्मियों और बरसात में लोग नहाने के लिए आने के साथ क्षेत्र का माहौल भी खराब कर रहे हैं। चांफी के ग्राम प्रधान कमल देवका ने बताया कि पूर्व में भी प्रशासन और पुलिस से क्षेत्र में नदी किनारे नहाने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। ग्रामीणों के मना करने पर लोग उनसे ही झगड़ जाते हैं।


नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए हैं। पुलिस को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर नहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाजिश खलीक, उप जिलाधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें