फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग को प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट

Sun, 08 Jan 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गफूूर बस्ती समेत दूसरी बस्तियों के अतिक्रमण खाली कराने का मामला केंद्रीय निर्वाचन आयोग में पहुंच गया है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमित क्षेत्र को खाली कराने की दशा में 19 हजार से अधिक वोटर प्रभावित हो सकते हैं।  केंद्रीय निर्वाचन आयोग का स्टैंडिंग आर्डर है कि कोर्ट आदि के माध्यम से कब्जा खाली कराने का मामला है, जिसमें चुनाव कार्य प्रभावित हो सकता है उसकी जानकारी केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भी दी जाए। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट व रिटर्निंग अफसर केके मिश्रा ने एक रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजी है।
विज्ञापन


इसमें बताया है कि जहां से कब्जा हटाया जाना है, वहां पर करीब 19 हजार मतदाता हैं। जो पोलिंग बूथ के माध्यम से चुनाव में मतदान में शामिल होते हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट का आर्डर, उसकी हटाने की मियाद की अवधि, मतदाता, बूथों की संख्या, रेलवे की तैयारी आदि का ब्यौरा भी भेजा गया है। अब आयोग की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें