फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खैरना में प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त किया अतिक्रमण

Sun, 26 Jul 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण करना लोगों को भारी पड़ गया। शनिवार को जिला प्रशासन ने सड़क किनारे बनाए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने एक दुकान को तोड़ते हुए पांच दुकानों और मकान को सील किया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से पूर्व में कैंची धाम तहसील क्षेत्र में अतिक्रमण करने वाले बीस लोगों को नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने बताया कि सड़क किनारे लोगों ने अतिक्रमण करते हुए दुकानें और मकान बनाए थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर शनिवार को जेसीबी से अतिक्रमण को हटाते हुए सीज की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार ने कहा कि जल्द शेष अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएगा।

जलभराव की स्थिति को देखते हुए नालों के ऊपर से हटाए 25 अतिक्रमण
रामनगर।
मानसून सीजन में बारिश के चलते होने वाले जल भराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका की टीम ने अभियान शुरू कर दिया है। टीम ने नालों के ऊपर अतिक्रमण करने वालों पर शिंकजा कसने की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके क्रम में शनिवार को 25 पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिारी आलोक उनियाल ने बताया कि बरसात के मौसम में नालों और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण से जलभराव और आपदा की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया गया, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो और लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। बताया कि शनिवार को काशीपुर रोड पर अभियान चलाते हुए टीम ने नालों के ऊपर बने 25 पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि टीम की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें