फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सगी बहनों के अभिनय ने लोगों को लुभाया

विज्ञापन
भवाली में रामए लक्ष्मण और सीता के किरदार में तीन सगी बहनें। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली। आदर्श रामलीला कमेटी भवाली में तीन सगी बहनों का अभिनय आकर्षण का केंद्र बना है। रीता, रिया और दीपाली रामलीला में राम-लक्ष्मण-सीता का अभिनय कर रहीं हैं। तीनों बहनों ने अपने विशिष्ट अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन

भौनियाधार निवासी जीवन चंद्र भगत की तीनों बेटियों की मंच पर उपस्थिति दर्शकों को खासा प्रभावित कर रही है। उनके अभिनय से खुश होकर लोग दिल खोलकर इनाम भी दे रहे हैं। तीनों बहनों का कहना है कि रामलीला में अभिनय करना उनके लिए गौरवशाली है। राम-लक्ष्मण-सीता का अभिनय करने का अवसर मिलने से उन्हें काफी खुशी हो रही है। तीनों बहनों को बचपन से ही संगीत का शौक है। आदर्श रासलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि रामलीला के तालीम से लेकर अब तक तीनों बहनों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें