फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा और बारावफात को लेकर नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर में पुलिस ने बढ़ाई सक्रियता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन में नैनीताल पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पूर्व में विवादास्पद स्थल रहे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी हुए हैं। माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

दशहरा और ईद मिलादुन्नबी पर सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिहाज से पुलिस की फौर्स तैनीती के लिए जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दशहरे के मद्देनजर नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में रावण दहन के बड़े कार्यक्रम होंगे। इन्हें लेकर नैनीताल में डेढ़ कंपनी पीएसी और हल्द्वानी व रामनगर में एक-एक कंपनी पीएसी तैनात की जाएगी। ईद मिलादुन्नबी पर रामनगर और हल्द्वानी के बनभूलपुरा पर खास फोकस रहेगा। इस वजह से डेढ़ कंपनी पीएसी बनभूलपुरा में और इतनी ही फोर्स रामनगर में तैनात की जाएगी। इनके अलावा त्योहार के मुख्य दिन थाना व चौकी फोर्स के अलावा कार्यालयी पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। सोमवार को कोतवाली स्थित सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह आदि अफसरों ने व्यापारियों और धार्मिक कार्यक्रमों के संयोजकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें