फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दर्द से तड़प रहे लावारिस युवक को अस्पताल पहुंचाया

Sun, 12 Jul 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर भुजियाघाट चौराहे पर गंभीर हालत में पड़े 40 वर्षीय युवक को समाजसेवी की मदद से हल्द्वानी स्थित अस्पताल पहुंचा दिया गया। उसके पैर में गहरा घाव था, जिस पर पट्टी बंधी हुई थी और कीड़े पड़ चुके थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया को भुजियाघाट में घायल युवक के होने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को तुंरत सूचना दी। हेमंत के मुताबिक लगभग दो घंटे बाद पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया। समाजसेवी ने अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण जोशी से वार्ता कर लावारिस युवक के बारे में जानकारी दी और संपूर्ण उपचार निशुल्क कराने का अनुरोध किया। डॉ. जोशी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें