नैनीताल। 77 वें गणतंत्र दिवस पर मल्लीताल खेल मैदान में पुलिस की ओर से भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से फुल ड्रेस रिहर्सल कर ली गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि हर साल की तरह इस वर्ष भी नैनीताल पुलिस की ओर से गणतंत्र दिवस पर मल्लीताल खेल मैदान में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत रहेंगे। आयुक्त प्रात: 11 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। साथ ही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
-