ज्योलीकोट (नैनीताल)। वन अनुसंधान केंद्र गांजा में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान का संकल्प लिया गया। कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं, मर्यादाओं को बनाए रखने, बिना किसी प्रलोभन के धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा के नाम पर प्रभावित हुए बिना वह अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान केंद्र प्रभारी रेंजर मनोज मेलकानी, योगेश तिवारी, गीता गोस्वामी, कमला जोशी, अर्जुन कुमार, संतोष आदि रहे।