फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का आगाज आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) शुक्रवार को करेंगे। यह तीन दिवसीय टूर्नामेंट 22 से 24 मई तक आयोजित होगा जिसमें कुल 179 गोल्फर विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 110 खिलाड़ी सामान्य श्रेणी में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 27 जूनियर खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे जिनमें छह बालिकाएं शामिल हैं। नौ महिला खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं। वेटरन श्रेणी में 29 प्रतिभागी शामिल हैं। वहीं, चार सुपर वेटरन खिलाड़ी भी अपनी चुनौती पेश करेंगे। राज्यपाल शुक्रवार सुबह 8:30 बजे टी ऑफ कर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें