फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो 20 किमी की दौड़ लगाएंगे हल्द्वानी वाले!

Wed, 03 Jun 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने हल्द्वानी में ग्रामीण डिवीजन खोलने की मंजूरी दी तो इसमें भी राजनीति शुरू हो गई, जिस कारण एक सप्ताह पहले खोले जाने वाले डिवीजन का मामला अभी लटक गया, लेकिन इसका लालकुआं में खोला जाना तय है। जल्द ही लालकुआं में नए ग्रामीण डिवीजन का उद्घाटन होने जा रहा है। लालकुआं में नया डिवीजन खुला तो हल्द्वानी के उपभोक्ताओं को बिल जमा करने और पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर यहां से 20 किमी दूर लालकुआं की दौड़ लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


शहर के एकमात्र डिवीजन में 57 हजार से अधिक पेयजल उपभोक्ता हो चुके हैं, जिस पर हल्द्वानी ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए अलग से डिवीजन की स्वीकृति शासन स्तर पर दी गई। ग्रामीण उपभोक्ताओं की संख्या 35 हजार से अधिक है। नए डिवीजन को हल्द्वानी में ही कहीं खोला जाना था लेकिन विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि श्रम मंत्री के दबाव में इसे लालकुआं में स्थापित करने का अटपटा निर्णय लिया गया है। मजे की बात यह है कि इस नए डिवीजन में खटीमा, सितारगंज, किच्छा, शांतिपुरी, नानकमत्ता आदि क्षेत्र भी जोड़ दिए गए हैं। लालकुआं में डिवीजन खोलने से हल्द्वानी के लामाचौड़ तक के लोगों को करीब 20 से 25 किमी दूर अपनी समस्याएं उठाने जाना पड़ेगा।

हल्द्वानी का नया डिवीजन स्वीकृत होने के बाद पेयजल मंत्री ने श्रम मंत्री से राय मांगी। श्रम मंत्री ने इसे लालकुआं में स्थापित कराने को कहा। इसकी भनक लगने पर मैंने पेयजल सचिव एस राजू को भौगोलिक दिक्कतें बताईं और नया डिवीजन हल्द्वानी में ही किसी जगह पर स्थापित करने को कहा। स्वयं कैबिनेट मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के आवास पर जाकर मैंने उन्हें शासन के इस अटपटे आदेश के बाबत बताया। वित्तमंत्री ने मेरे सामने ही पेयजल महकमे के आला अधिकारियों और पेयजल मंत्री से नया डिवीजन खोलने से पहले उनकी राय लेने को कहा था। उन्होंने भी लालकुआं में डिवीजन खोलने को अव्यवहारिक बताया था, लेकिन श्रम मंत्री के दबाव में यह तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा है। इसका मैं जोरदार विरोध करूंगा। - बंशीधर भगत, विधायक कालाढूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं में जल संस्थान का ग्रामीण डिवीजन बनाने के मामले में उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं है। - हरीश चंद्र दुर्गापाल, श्रम मंत्री।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें