भाजपा के विधायक अरविंद पांडे एक बार फिर सुर्खियों में है। शुक्रवार को एक तस्वीर सामने आई, जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी के साथ वह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करते नजर आ रहे है।
भाजपा के विधायक अरविंद पांडे एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वह दिल्ली के रास्ते तराई की सियासत को तराश रहे है। शुक्रवार को एक तस्वीर सामने आई, जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी सांसद अनिल बलूनी के साथ वह रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात करते नजर आ रहे है। चर्चा है कि तराई क्षेत्र में पक रही सियासी खिचड़ी अब दिल्ली तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गदरपुर में विधायक पांडेय के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को पांडेय दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले। सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को विधायक अरविंद पांडेय ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस मुलाकात की खास बात यह रही कि उनके साथ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और पौड़ी सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।
विधायक पांडेय ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा की है। इसको लेकर अलग अलग तरह की चर्चाएं हो रही है। ध्यान रहे कि पिछले महीने त्रिवेंद्र सिंह रावत, बलूनी और मदन कौशिक हेली सेवा से अरविंद पांडेय के घर जाने वाले थे, लेकिन आलाकमान के दखल के बाद कार्यक्रम स्थगित हुआ था।