नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के एक अप्रैल को प्रस्तावित चुनाव के क्रम में मंगलवार को टेंडर वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि एक अप्रैल को किसी कारणवश मतदान कर पाने में असमर्थ लोगों की सुविधा के लिए बार संविधान में टेंडर वोटिंग की व्यवस्था है। इस वर्ष 289 मतदाता वोटिंग के लिए पात्र हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे से दो बजे के टेंडर वोटिंग होगी। बुधवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। चुनाव में सहायक के रूप में प्रमोद बहुगुणा, शंकर चौहान एवं मुकेश चंद्रा सहयोग कर रहे हैं।