भीमताल (नैनीताल)। नगर के विनायक स्थित श्री 1008 गोलू देवता मंदिर में 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी हरीश पांडे ने बताया कि पांच अप्रैल को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया जाएगा। कथावाचक नीरज महादेव होंगे। 12 अप्रैल को हवन यज्ञ के बाद भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।