फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में सड़क पर पड़े रहे 500 के दस नोट मगर उठाने की हिम्मत कोई नहीं कर पाया

विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में पांच हजार रुपये - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में नगर पालिका भवन के पास मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे सड़क पर पांच सौ के10 नोट पड़े होने से हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण के खौफ के चलते किसी ने भी उन्हें उठाने की हिम्मत नहीं की। बाद में इन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली के एसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि रास्ते के किनारे पांच हजार रुपये मिले जो पांच सौ के 10 नोट थे। वह रुपये वहां पर मौजूद किसी भी व्यक्ति के नहीं थे इसलिए पुलिस ने रुपयों को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया है। अबतक तक कोई भी व्यक्ति पैसे खोने की शिकायत लेकर कोतवाली नहीं पहुंचा है। यदि कोई शिकायत लेकर पहुंचा तो पूछताछ कर उसे रुपये लौटा दिए जाएंगे। पुलिस को सूचना देने वालों में कमल जगाती, कमला कुंजवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें