फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में फंसे कुमाऊं के 28 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अमरोहा में फंसे कुमाऊं के कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से घर वापसी की गुहार की है। उनका कहना है कि काम बंद होने की वजह से उन्हें वहां रहने में दिक्कत हो रही है। वीडियो में टेक सिंह, महेश धामी, दीपक धामी ने कहा है कि अमरोहा में 28 कामगार युवा लॉकडाउन की वजह से फंसे हैं। इनमें चम्पावत के 18, ऊधमसिंह के 5, पिथौरागढ़ के 4 और बागेश्वर का 1 युवक शामिल है। जहां ये लोग काम करते थे वो भी बन्द हो चुके हैं। अब ये लोग अपने घरों में बंद हैं। उनका कहना है कि ये लोग ज़िला अस्पताल में अपना चेकअप भी करवा चुके हैं जिसमे यह लोग सही पाए गए थे। वहां के सरकारी अधिकारियों ने इन्हें बताया है कि जब तक उत्तराखंड से निर्देश नहीं आते तब तक इन्हें घर नहीं भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें