फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ग्राफिक एरा में दस दिवसीय ड्रोन कैप्सूल सत्र का समापन

Fri, 20 Mar 2026 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित दस दिवसीय ड्रोन कैप्सूल प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हो गया जिसमें जीआईसी मोतीनगर, एमबीपीजी कॉलेज के एयर विंग और 78 यूके बटालियन एनसीसी के आर्मी विंग कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने ड्रोन तकनीक के पहलुओं, सिमुलेशन और पुर्जों को असेंबल करना सीखा। उन्होंने ड्रोन के भविष्य के उपयोगों पर प्रस्तुतियां दीं और मॉडल्स का प्रदर्शन किया। कैंपस निदेशक डॉ. एमसी लोहानी ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों को भविष्य की तकनीक हेतु तैयार करने में सहायक है। ग्रुप कैप्टन विवेक रावत ने ड्रोन तकनीक को आधुनिक युग की अनिवार्य आवश्यकता बताया और कैडेट्स के कौशल की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र दिए गए जिससे उन्हें ड्रोन का ज्ञान मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें