फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली बिल के 4.1 करोड़ रुपये का भुगतान करने का नोटिस

Fri, 20 Mar 2026 02:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बकाया की वसूली के लिए ऊर्जा निगम गंभीर हो गया है। ऊर्जा निगम ने नगर पालिका को नोटिस भेजकर स्ट्रीट लाइट के बिलों के सापेक्ष शेष 4.1 करोड़ के बिलों का भुगतान करने को कहा है। चेतावनी दी कि 22 मार्च तक बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो 23 मार्च को बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने कहा कि निगम की ओर से पूर्व में भी नगर पालिका को नोटिस दिया जा चुका है। इसमें 15 मार्च को स्ट्रीट लाइट कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी। निगम ने जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए संयोजन नहीं काटा है। ऊर्जा निगम ने पालिका को फिर से नोटिस भेजा है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते बकाया वसूली निगम के लिए चुनौती है। बकाया जमा न करने पर संयोजन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें