फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरगलिया के दुबेलभीड़ा में बाढ़ राहत कार्यों पर खर्च होंगे दस करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। चोरगलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दुबेलभीड़ा को आपदा से बचाने के लिए हल्द्वानी वन विभाग की ओर से तैयार दस करोड़ लागत के प्रस्ताव को शासन से संस्तुति मिल गई है। जल्द यहां बाढ़ नियंत्रण संबंधी कार्यों को कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान हर साल नंधौर नदी में आने वाली बाढ़ से दुबेलभीड़ा क्षेत्र में न केवल भू कटाव होता है बल्कि यहां बाढ़ आमजन के लिए मुसीबत बनकर आती है। इससे लोग चैन से सो तक नहीं पाते हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर पिछले वर्षों के दौरान हल्द्वानी वन प्रभाग ने आपदा मद से वायरक्रेट और चेकडैम निर्माण कराया था जिससे नंधौर नदी के रूख को मोड़ने में मदद मिली थी।
उप प्रभागीय वनाधिकारी नंधौर गणेश जोशी ने बताया कि दुबेलभीड़ा में हो रहे भू-कटाव के स्थायी समाधान के लिए हल्द्वानी वन प्रभाग ने 10 करोड़ 20 लाख की लागत की एक कार्ययोजना शासन को भेजी थी जिसे शासन ने अनुमोदित कर दिया है। बताया कि दुबेलभीड़ा में बाढ़ राहत कार्यों के लिए ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। इधर ब्रिडकुल के अवर अभियंता हेमंत जोशी ने बताया कि दुबेलभीड़ा क्षेत्र का ड्रोन और मैनुअली सर्वे किया गया है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अब बाढ़ राहत कार्यों के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें