फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: टेंपो ट्रेवलर में मृत मिला चालक

Fri, 07 Apr 2023 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल के पास रूसी बाईपास पर खड़े किए गए टेंपो ट्रेवलर में चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम दिल्ली निवासी परवेश कुमार (43) टेंपो ट्रैवलर से पर्यटकोंं को लेकर नैनीताल पहुंचा था। इसके बाद उसने नैनीताल के पास रूसी बाईपास पर एक ढाबे के पास अपना वाहन खड़ा किया और उसके अंदर ही बैठ गया। सुबह कुछ लोगों ने टेंपो ट्रेवलर के भीतर चालक को मुंह के बल गिरा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को बस के अंदर सीट पर पानी व शराब की बोतल पड़ी मिली। वाहन चालक को पुकारने के बाद कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें