रामनगर (नैनीताल)। रामनगर-काशीपुर मार्ग पर कार की टक्कर से टेंपों में सवार छह लोग घायल हो गये। एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे में घायल टेंपो चालक कांता प्रसाद ने बताया कि वह रामनगर से यात्रियों को लेकर पीरूमदारा की ओर जा रहा था। चिल्किया के पास पीछे से अज्ञात कार ने टेंपो को टक्कर मार दी जिससे टेंपो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में टेंपो चालक कांता प्रसाद, राजू जलाल, संतोषी रावत, नैतिक, बबली और अंजलि घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां राजू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है।