फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नेपाल के लक्की पहलवान के दांव-पेंच पड़े भारी

Fri, 05 Jan 2024 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
दंगल के दौरान पहलवान और दर्शक 
विज्ञापन
लालकुआं। नमो दंगल समिति की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में आयोजित दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल में नेपाल के पहलवान ने पंजाब और उत्तर प्रदेश के पहलवानों को धूल चटा दी। इससे पूर्व दंगल का विधिवत शुभारंभ रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया।
विज्ञापन

नमो दंगल समिति के आयोजन में 25 एकड़ रोड जाल कंपाउंड में महिला एवं पुरुष कुश्ती दंगल के पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। पहला मुकाबला मुन्ना टाइगर राजस्थान और नेपाल के लक्की थापा के बीच हुआ। प्रशंसकों ने लक्की के पक्ष खूब हूटिंग की। लक्की ने अपने दांव से मुन्ना टाइगर को चित कर दिया। दूसरे मुकाबले में जम्मू कश्मीर के रिजवान गनी ने राजस्थान के कलुआ पहलवान को शिकस्त दी। पटियाला के विक्की पहलवान ने हरियाणा के मोंटी पहलवान को हराया। दर्शकों को संभालने में कोतवाली पुलिस के पसीने छूट गए। अंतिम मुकाबला लक्की थापा और विक्की पहलवान के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। यहां पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, हेमंत नरूला, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट आदि थे।



महिला पहलवानों के बीच दो मैच बराबरी पर छूटे

महिला पहलवानों के मुकाबले में मन्नू पहलवान पंजाब और खुशी पहलवान कानपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। रवि पहलवान कानपुर और गोपी पहलवान बनारस के बीच मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ। मध्य प्रदेश की संतोषी पहलवान ने दिल्ली की राधिका को हराया। आयोजक नमो दंगल समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह पहलवान ने कहा कि यदि राज्य सरकार उनका सहयोग करे तो वह स्थानीय युवाओं को भी कुश्ती का प्रशिक्षण दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें