फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 प्रशासन ने टेंपो चालकों की समस्याएं सुनी

Wed, 13 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
विज्ञापन
टेंपो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर निगम सभागार में टेंपो चालकों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि नियम के अनुसार ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। गैरकानूनी मांगों पर जिला प्रशासन विचार नहीं करेगा।

सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने टेंपो चालकों की समस्या सुनने के लिए नगर निगम सभागार में बैठक बुलायी। बैठक में एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान और सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने यह जानने की कोशिश की कि नैनीताल रोड पर कितने टेंपो चलते हैं। यूनियन से जुड़े लोग यह बता नहीं सके।
विज्ञापन


चालकों ने कहा कि कई के पास लाइसेंस व्यवसायिक नहीं हैं। इस बारे में नियम में ढिलाई बरतने का अनुरोध किया । सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि चालकों की सभी मांगें नियम पूर्वक नहीं थी। इसी कारण उनको लिखित तौर पर प्रार्थनापत्र देने की सलाह दी गई है। एसपी सिटी यशवंत सिंह ने बताया कि  यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना पुलिस  का मुख्य उद्देश्य है। इस मामले में सभी चालकों को नियम के अनुसार ही चलना होगा।
विज्ञापन


 ट्रैफिक इंस्पेक्टर को इस मामले में यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि वह बताएं कि नैनीताल रूट पर कितने टेंपो चलते हैं। रोड पर कितने टेंपो चल सकते हैं। बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल राजिक ने कहा कि अधिकारियों ने उनकी समस्याएं सुनने के बाद अगली बैठक एआटीओ के साथ करने का भरोसा दिया है। इस मौके  पर मोहम्मद गुफरान, नाजिम, जुनैद, अल्तमस, जुल्फिकार सहित काफी संख्या में चालक मौजूद रहे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें