फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने टेंपो चालक को पीटा, हंगामा

Mon, 09 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
टेंपो ड्राइवर ‌को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज में जाम लगने पर बनभूलपुरा थाने के सिपाही ने रविवार दोपहर एक टेंपो चालक को पीट दिया।  इससे गुस्साए टेंपो चालकों ने सिपाही को मारने के लिए घेर लिया। लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने बगैर कागजात टेंपो चलाने और बवाल करने के आरोप में चालक को गिरफ्तार कर उसका टेंपो सीज कर दिया। पुलिस का तर्क है कि गलत ढंग से चलने वाले टेंपो चालकों के चलते जाम लगता है। 
विज्ञापन


लाइन नंबर एक निवासी रोहित रौतेला अपने परिवार की महिला को काठगोदाम की तरफ छोड़ने जा रहा था। रोडवेज में टेंपो के चलते जाम लग गया। इस बीच बनभूलपुरा थाने के सिपाही दीवान राम टम्टा ने रोहित को टेंपो साइड में करने के लिए कहा, लेकिन टेंपो चालक आगे नहीं बढ़ा। इस बीच सिपाही ने चालक को पीट दिया। टेंपो में सवार महिला के शोर मचाने पर अन्य चालकों ने सिपाही को घेर लिया। लोग आरोप लगा रहे थे कि सिपाही ने शराब पी है। महिला टेंपो चालक को लेकर कोतवाली गयी।

यहां टेंपो चालक काफी संख्या में प्रदर्शन करने लगे। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने चालक से पूछताछ की तो पता चला कि उसके टेंपो का चालान हो चुका है। उसके पास कागजात ही नहीं हैं।  घटना की जानकारी मिलने पर बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी भी कोतवाली पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि टेंपो चालक फोन पर गाली दे रहा था। इस मामले में टेंपो चालक को गिरफ्तार कर टेंपो सीज किया गया है। चालकों की मनमानी रोकने के लिए अब पुलिस अभियान चलाएगी। 
विज्ञापन


टेंपो चालक ने नहीं दी तहरीर
एसएसआई इंदर सिंह सिंह राणा ने टेंपो चालक रोहित से तहरीर देने के लिए कहा लेकिन उसने तहरीर नहीं दी। उसका कहना था कि उसकी एक टांग टूटी है। सिपाही ने टूटी टांग पर मार दी। इधर सिपाही ने टेंपो चालक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की तहरीर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें