फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और कार की टक्कर, एक की मौत

Tue, 25 Oct 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
रिंगौड़ा मजार के पास एक टेंपो और कार की जबर्दस्त टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोगे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सोमवार देर शाम को ढिकुली को एक टेंपो (यूके 04 टीए 7408) सवारियां लेकर जा रहा था। रिंगौड़ा मजार के पास ढिकुली से आ रही कार (यूए 04 डी 5939) ने टेंपो को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया जबकि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद सवार कार को मौके पर छोड़कर भाग निकले। हादसे में टेंपो सवार ढिकुली निवासी यासीन (60) पुत्र अब्दुल हमीद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


अन्य घायलों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। घायलों में टेंपो चालक जमील अहमद निवासी ढिकुली, लालू राम, नंद किशोर, नरेंद्र आर्य, सोनू और गोपाल राम सभी निवासी सुंदरखाल शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल गोपाल राम को अन्यत्र रेफर किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाल पांडेय ने बताया कि कार से एक शराब की बोतल बरामद हुई है। कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें