फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, लोग बेहाल

Tue, 21 Apr 2026 09:50 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भाबर और तराई क्षेत्र में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हल्द्वानी में सोमवार को तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाबर में सूरज की लगातार तपिश बढ़ रही है। सोमवार को आसमान साफ रहने की वजह से सुबह से ही तेज धूप रही। इस दौरान हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तराई और भाबर में मौसम में अभी और गर्माहट बनीं रहेगी। अगले चार पांच दिनों में तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार सोमवार को रविवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन में 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुष्क और गर्म हवाएं चल थी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच चली गर्म हवाओं के चलते लोग गर्मी से लोग बेहाल रहे। अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष गिरावट की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें