फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhimtal: नौकुचियाताल झील में युवक का अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 26 May 2026 09:45 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नौकुचियाताल झील किनारे मंगलवार सुबह एक युवक का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची भीमताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डूबने से मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के नौकुचियाताल झील किनारे मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का अज्ञात शव बरामद हुआ। शव को झील में देख क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने भीमताल पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार पलड़िया ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि मृतक कोई बाहरी व्यक्ति हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें