फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिजली पोलों पर लटके टेलीकॉम कंपनियों के तार हटेंगे

Sun, 27 Jul 2025 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में केबल व टेलीकॉम कंपनियों के तारों ने बिजली के पोलों को पूरी तरह घेर लिया है। इसके चलते कई बार बिजली के पोलों के कार्य करने में ऊर्जा निगम कार्मिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब उर्जा निगम की ओर से पोल से केबल व टेलीकॉम कंपनियों के तारों को हटाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। एसडीओ पर्यंक पांडे ने बताया कि शहर में करीब आधा दर्जन केबल ऑपरेटर व करीब इतनी ही टेलीकॉम कंपनियों के तार बिजली पोल पर लटकते रहते हैं जिससे दुर्घटना का भी डर बना हुआ है। पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस भेजकर तार हटाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऊर्जा निगम अगले सप्ताह से विद्युत पोल व बाजारों में लटके तारों को हटाने की कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें