रामनगर। रामनगर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुई बारिश के चलते करीब तीन घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। बारिश के साथ चली आंधी से तार टूटने व जंपर में फाल्ट होने की दिक्कत सामने आई। फाल्ट को ठीक कर रात 12:30 बजे बिजली को सुचारू कर दिया गया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अधिकारी जीएस कार्की ने बताया कि रात 9:30 बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। सुरक्षा की दृष्टि से रामनगर वेस्ट फीडर व कानिया फीडर में बिजली सप्लाई रोकी गई थी। उन्होंने बताया कि कानिया में एक जंपर में फाल्ट व रामनगर फीडर में लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी जिसे ठीक कर 12:30 बजे बिजली सप्लाई को सुचारू कर दिया गया।